बुधवार, 16 सितंबर 2015

श्री गणेश

शक्ति के स्वेद से
शिव पुत्र का सृजन
हस्ति मस्तक धरे
विश्व ज्ञान वरन
शुभ प्रारम्भ देव
श्री गणेशाय नमन

गुरुवार, 10 सितंबर 2015

प्रदूषण

शर्मा गया,,,
बहुसंख्यक राजनीति करें
अल्पसंख्यक प्रदूषण
मुर्गे खुश है बांग देंगे
मिमयाते बकरों संग
जब बिहार वोट करेगा,,,,
अपनी जाति चुनेगा या धर्म
मुल्क का मर्ज गुप्त है
अर्ज करु कैसे,, आती है शर्म

अनुभव,,, शर्मा।


बदली

छत पे छाई बदली
क्यूँ उदास है पगली
गली रही है ताक
किसका खुले सौभाग्
सुवर्ण कभी तो टपके
कैच कौन ये लपके
पर हाय री किसमत
वही पुरानी उल्फ़त
धूप सी चमकी स्माइल
तेरे हांथो में दिखा मोबाइल
तब समझ में आया झोल
बाल इस इन अनदर गोल

बुधवार, 29 जुलाई 2015

आस्तीन के कुकरमुत्ते

आस्तीन के कुकुरमुत्ते,,,

अमन के चमन से मकरन्द चुरा के
कुछ मक्खियों ने मुल्क में छत्ते सजा लिए

हर राग पे बेराग गीत भिनभिना के         
वे सोचते है सबके छक्के छुड़ा दिए

जयचन्द्र या जाफर,,आजमी या भूषण
अनुभव फिर आस्तीन में कुकुरमुत्ते ऊगा लिए

अनुभव

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

राजश्व राज

राजश्व राज,,,
घर घर गूंजे बी वन ,,,काठी में नामान्तरण
छट्टी में बटवारा,,,,फेरो में सीमांकन
आधार नही सबको  खसरा नम्बर से पहचाने
आयकर रिटर्न से पहिले आये लगान पटाने
कार्नवालिस की कसम है सबको ऐसी लगाओ आग
तहसील दार को देख के बोले भाग मिल्खा भाग???

अनुभव

सोमवार, 27 जुलाई 2015

अलविदा महामहिम

अलविदा महामहिम,,,

सागर की एक लघु मोती की ज्योति,,
अंतरिक्छ तक फ़ैल गई,,,
वो मुक्ता जब मुक्त हुई
बादल बन कर ,,अरबो आँखों से बरसी,,
महानायक ,,,अन्अंतिम सलाम
मानसून सा फिर ,,,लौट आना कलाम

अनुभव

















रविवार, 26 जुलाई 2015

बीइंग ह्यूमन

मुल्क में
आतंकी फांसी पे ही झूलेगा
सम्वेदनाओं के झूले में नही
गुनाह अदालतें तय करेगी
मजहबी कुनबें नही
भाई हो या भाईजान
सरहद पार से दुआयें लें
असला नही ,,,
बीइंग ह्यूमन ,,,,
दिस इस मेटर ऑफ़ जस्टिस
फूहड़ मनोरंजन का मसला नही

अनुभव