सोमवार, 19 दिसंबर 2016

कार्यपालक दंडाधिकारी या डंडाधिकारी ,,माने दण्ड देते हुए कार्य का पालन करवाने वाला अधिकारी,, दंडा अधिकारी अब्राहम लिंकन की लोकतंत्र की परिभाषा को मायने प्रदान करता है यानि जनता को कंही भी,, कैसे भी और कितना भी दिया जाने वाला दण्ड,,,दंडाधिकारी मल्टीबेरल मिसाइल की तरह होता है यानि एक बार छूटा तो कई लक्छ ध्वस्त,जंहा ला एंड ऑर्डर पर खतरा दंडाअधिकारी को महसूस हुआ, ,वो लॉ को,,,,च ला,,,,कर देता है,,और एक साथ आंसू गैस ,,डंडा और गोली चलने लगती है ,,,इसे कहते है ऑर्डर,,,
            अधिकारी के ऑर्डर मात्र से 144 की धारा बहने लगती है,,,डंडा खाकर  गिरे हुए एम्बुलेंस में जाते है ,,और घायल धारा 151 से होते हुए जेल की गाडी में
,,अस्पताल में घायल व्यक्ति भी डंडाधिकारी के भय में अपना शव पंचनामा करवा लेते है वंही,,, मुर्दे ,,मृत्यु पश्चात कथन देने लगते है,,,अंततः अधिकारी कई फौती नामान्तरण करके ही वापस आता है,,इस तरह दण्डा धिकारी ,,साक्छात चलता फिरता जनसमस्या निवारण शिविर है,,जो जन ,का ,गन से निवारण करते चलता है,,,

बुधवार, 14 दिसंबर 2016

किस्मत ने जिस दिन नौकरी थमाई
खुद के कोर्ट में,,मेरा इश्तगासा ले आई
जमानत खुद का ,,खुद को मंजूर नही
कैद रहो अनुभव,,अभी दूर है रिहाई!

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

मतदाता सूची

एक थी मतदाता सूची,,और
उसकी बेटी त्रुटि
जो रहती रूठी,,
पर युक्ति युक्त नही होती
त्रुटि जाती भाग ,,
किसी अनुभाग,,
छेड़ते राग,,
कभी दुरुस्त नही होती
आखिर मम्मी ने लगाई डाँट
पढो अच्छे से ,,छः सात आठ
साल भर पाठ,,बाँध लो गाँठ,,
बिन उसके कोई सूचि
तंदुरुस्त नही होती,,,,


शुक्रवार, 18 नवंबर 2016

सोनम गुप्ता

पतझड़ कटे ,,तो सावन आवे
पात झड़े,,नवकोपल छाये
क्रूर सही,,परिवर्तन सच है
कुदरत रंग बदलती जावे,,
नुक्सान में नफा
क्यूँ है खफा
इस दफा,,
सोनम गुप्ता
नही है बेवफा,,,,,,

अनुभव

बुधवार, 16 नवंबर 2016

रद्दा रद्दा में डट्टा
ऑटो आघु आडी पिछल्गा
चौक में चेकिंग,,खड़े हे डग्गा
रयपुर के ट्राफिक ,,मने

मंगलवार, 1 नवंबर 2016

छोटू

जेल तोड़ कर भागा छोटू
था वो सीधा सादा
बम बना के फोड़ूंगा ये
लेकर नेक इरादा

जल्लादों ने मारी गोली
छोटू हुआ शहीद
सेकुलर की रोई आँखे
तोड़ दी सब उम्मीद

मुर्दा छोटू खबर बन गया
भरे सभी अखबार
कैसे भागा,, कैसे मारा
छीना मानव अधिकार

याद रहेगी छोटू तेरी
सुन्दर दहशतगर्दी
जज्बात पे सच्चे वोट पड़ेंगे
इनकाउंटर था फर्जी

अनुभव

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

राम

मुँह में है श्री राम ,,
बगल में रावण है
मंदिर में  श्री राम
शहर में रावण है
व्याकुल है श्री राम
मचलता रावण है
सिमटे है श्री राम
की चलता रावण है
पूजा में श्री राम
और हंसता रावण है
कब होगा काम तमाम
न जलता रावण है